Creating a brighter Tomorrow!

Health is Wealth
यह वास्तव में सत्य है और किसी ने कहा है कि स्वास्थ्य ही धन है। अच्छा स्वास्थ्य हर खुश आदमी का एक रहस्य है। लेकिन खराब स्वास्थ्य हमारे शरीर और दिमाग की क्षमता को और अधिक कम करने का काम करता है। जब हम बीमार होते हैं और ठीक महसूस नहीं कर रहे होते हैं, तो हम अपने दिन-प्रतिदिन के कार्यों को करने में सक्षम नहीं होते हैं। एक अच्छा स्वास्थ्य हमें हमेशा बुराईयों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूर रखता है। यह केवल हमारा अच्छा स्वास्थ्य है जो किसी भी बुरी या अच्छी परिस्थितियों में हमारे साथ रहता है। एक अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए, हमें संतुलित भोजन, दैनिक हल्के व्यायाम, ताजी हवा, स्वच्छ पानी, पर्याप्त नींद और आराम, नियमित चिकित्सा जांच आदि की आवश्यकता होती है। हमें अधिक हंसना चाहिए क्योंकि हंसना भी एक चिकित्सा है और स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है। अच्छा स्वास्थ्य वास्तव में धन और दुनिया की अन्य चीजों से बेहतर है। हमें प्रतिदिन अपने दांत को साफ साफ करना चाहिए। हमें अपने हाथों खाना खाने से पहले अच्छे से धोना चाहिए। हमें प्रतिदिन शरीर को स्वच्छ रखने के लिए नहाना चाहिए। हमें अपने स्वास्थय का ध्यान रखना चाहिए और अच्छा भोजन करना चाहिए। अच्छा स्वास्थ्य हमें कई सारी घातक बिमारिओं से बचाता हैं। सत्य ही कहा गया है कि अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हमें धन की आवश्यकता होती है और धन कमाने के लिए अच्छे स्वास्थ्य की। लेकिन यह भी सत्य हैं कि, हमारा अच्छा स्वास्थ्य ही हमें धन कमाने के योग्य बनाता है। यह जीवन का अमूल्य तौहफा है और उद्देश्य पूर्ण जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य आवश्यक है। हमें इस बात का हमेशा ध्यान देना चाहिए कि ‘स्वास्थ्य ही हमारा असली धन है’।

अच्छा स्वास्थ्य अच्छी और बुरी सभी तरह की परिस्थितियों में हमारे साथ रहता है। इसलिए, यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है, तो हम अपने जीवन में किसी भी बुरी परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकते हैं।

Posted on December 15, 2017